वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ नेशनल हाइवे के पास बीरापट्टी में ई-बसों का डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां 100 ई-बसों के खड़े होने, चार्जिंग और मेंटेनेंस की सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) को लगभग चार एकड़ जमीन आवंटित की है। भूमि का नामांतरण भी हो गया है। अब डिपो निर्माण के लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी शहर और आसपास चल रहीं 50 ई-बसों के लिए मिर्जामुराद में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां सुबह पांच बजे सभी बसें कैंट रेलवे स्टेशन और बस अड्डा होकर अपने निर्धारित रूटों पर रवाना होती हैं। वीसीटीएसएल की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा मार्कंडेय महादेव मंदिर, बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर, पड़ाव, पंडित दीनद...