Varanasi News: बीमारी से तंग वृद्ध गंगा में लगाई छलांग
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: चौबेपुर। रमचंदीपुर ढाब क्षेत्र में सोमवार सुबह वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने घंटों उनकी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बाबूनंदन राम गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। काफी इलाज के बाद भी राहत न मिलने से वह निराश हैं। यही वजह है कि उन्होंने गंगा में कूदकर जान देने का प्रयास किया। इस बीच, एनडीआरएफ टीम ने गंगा में कूदे वृद्ध की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा में बाढ़ है। आशंका है कि वृद्ध बहकर काफी दूर चले गए होंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा नदी के ढाब में वृद्ध डूबा, तलाश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.