वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अस्पतालों और उनके बाहर की दवाओं के मूल्य और गुणवत्ता की जांच के लिए बीते एक सप्ताह में 50 सैंपल लिये गए। इनमें बीएचयू समेत कई बड़े निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर शामिल हैं। गुणवत्ता जांच के लिए इन्हें लैब भेजा गया है। वहीं इनकी प्रिटिंग प्राइज भी जांची जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बीएचयू अस्पताल की तीन फार्मेसी से 20 और निजी अस्पतालों से 30 सैंपल लिये हैं। निरीक्षण में निजी अस्पतालों में दी जा रही दवाओं की कीमतों का आंकलन भी किया गया। अस्पताल के अंदर और बाहर मेडिकल स्टोर पर उनकी कीमतों में फर्क की तुलना की गई। इसके लिए दवा का नाम, कंपनी, एमआरपी समेत अन्य विवरण जुटाए गए हैं। यह भी देखा गया कि तय मूल्य से अधिक की वसूली तो मरीजों से नहीं हो रही। अधिकारियों ...