Varanasi News: बीएचयू में लगी गुजरात की कलाकार की प्रदर्शनी
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय स्थित अहिवासी आर्ट गैलरी में गुजरात की कलाकार सुप्रिया मिस्त्री (सिंह) की एकल कला प्रदर्शनी 'स्टिल लाइफ इन मोशन' का गुरुवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। प्रदर्शनी 10 अक्तूबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कुलपति ने सुप्रिया मिस्त्री के कलात्मक कार्य और उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रयोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकार ने अलग-अलग सामग्री और माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए स्थिर वस्तुओं को एक नई दृष्टि और अभिव्यक्ति प्रदान की है। विशिष्ट अतिथि प्रो. अरुण कुमार सिंह और पूर्व दृश्यकला संकाय प्रमुख प्रो. मृदुला सिन्हा, राज्य ललित कला अकादमी अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और प्रो. सत्येंद्र सिंह बाओनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.