Varanasi News: बीएचयू में बिना छाती खोले दो मरीजों के वॉल्व बदले गए
वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में एक ही दिन में दो मरीजों का बिना छाती खोले हृदय का वाल्व बदला गया। यह ट्रांसप्लांट ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टावी) प्रक्रिया से हुआ। यह हृदय के सिकुड़े हुए या खराब हो चुके एओर्टिक वाल्व को बदलने की आधुनिक तकनीक है। इसमें बिना छाती खोले, पैर की धमनी के रास्ते एक पतली नली (कैथेटर) की मदद से नया वाल्व हृदय तक पहुंचाया गया। यह तकनीक बुजुर्ग मरीजों और उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अन्य बीमारियों के कारण ओपन हार्ट सर्जरी में जोखिम हो सकता है। जिन दो मरीजों के वाल्व बदले गए, उनमें एक मरीज गंभीर हार्ट फेल्योर से पीड़ित था, दवाओं से उसे पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा था। यह भी पढ़ें- जीबी सिंड्रोम के मरीजों को अनावश्यक वेंटीलेटर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.