वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के बिड़ला मैदान पर शुक्रवार की दोपहर मैच खेलने के दौरान छात्रों के बीच मारपीट हो गई। राजा राममोहन राय छात्रावास के अंत:वासियों ने बाहरी युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। पिटाई से नाराज छात्र छात्रावास के सामने धरने पर बैठ गए और टेबल-कुर्सी रखकर चक्काजाम कर दिया। घंटों समझाने के बाद शिक्षकों ने उन्हें शांत कराया। छात्रों ने बाहरी छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने बताया कि दोपहर एक बजे बिड़ला मैदान पर वह मैच खेलने पहुंचे थे। मैदान पर कुछ बाहरी युवक पहले से खेल रहे थे। छात्रों ने उन्हें अपना खेल जल्दी पूरा करने को कहा। इसके बाद बाहरी छात्र चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन युवक वहां आए और छात्रों से मारपीट शुरू कर दी। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बो...