Varanasi News: बीएचयू में खुली आईसीआईसीआई बैंक की शाखा
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रसं। बीएचयू परिसर में शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की शाखा का उद्घाटन किया गया। यह विश्वविद्यालय परिसर में बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शाखा नरिया गेट के पास पुराने रेलवे आरक्षण केंद्र की जगह खोली गई है। शाखा का उद्घाटन कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, रेडियो-डायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग के डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी और बैंक के वरिष्ठ जोनल हेड दिग्विजय सिंह, रीजनल हेड अनुराग बैजल और ब्रांच मैनेजर श्रियशी वत्स मौजूद रहे। कुलपति ने इस पहल की सराहना की और विश्वविद्यालय समुदाय के लिए सुलभ और कुशल बैंकिंग सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई शाखा विश्वविद्यालय से जुड़े छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.