वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के दंत विज्ञान संकाय में सोमवार को रैगिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीएस सत्र 2026 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के दीक्षारंभ एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत लेक्चर थिएटर-1 में नए छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एंटी-रैगिंग पुस्तिका का विमोचन किया गया। बीएचयू के एंटी-रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि रैगिंग को नजरअंदाज करने के बजाय इसकी सूचना देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि मार्गदर्शक बनें, उत्पीड़क नहीं। दंत विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल भटनागर ने आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और पारस्परिक सम्मान को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के...