Varanasi News: बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी में गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने के बाद उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रमणि शर्मा निवासी त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर, थाना मंडुवाडीह है।आरोप है कि चन्द्रमणि शर्मा ने पीड़िता को बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके एवज में करीब छह लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर उसे गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी को सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.