वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज के बमरौली स्थित एयरफोर्स स्कूल से सोमवार को 170 'कल के वैज्ञानिक' बीएचयू पहुंचे। 'इंस्पायर, एक्सप्लोर, ट्रांसफॉर्म' थीम पर आयोजित अनूठे आउटरीच कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संकाय, प्रयोगशालाओं और संग्रहालयों का मैराथन भ्रमण किया। इस दौरान विज्ञान, कला और खेल से लेकर डीएनए तकनीकी तक की बुनियादी जानकारी अर्जित की। बीएचयू में यह अपनी तरह का पहला शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रम रहा। भ्रमण किसी एक विभाग या प्रयोगशाला तक सीमित न रहकर संकायों के विभिन्न विभागों में हुआ। एयरफोर्स स्कूल के विद्यार्थियों को सबसे पहले परिसर स्थित सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स ले जाया गया। यहां विद्यार्थियों ने आनुवंशिक विकारों के निदान और प्रबंधन में आनुवंशिक परीक्षण (जेनेटिक टेस्टिंग), आनुवंशिक परा...