Varanasi News: बीएचयू के वरिष्ठ आचार्यों ने कुलपति को भेंट की पुस्तक
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के दो वरिष्ठ आचार्यों ने अपनी लिखी पुस्तक सोमवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को भेंट की। 'मेनिफेस्टेशन आफ शिव महादेव' शीर्षक वाली यह पुस्तक प्रो. मारुति नंदन तिवारी और प्रो. शांति स्वरूप सिन्हा ने लिखी है। दोनों आचार्यों ने बताया कि पुस्तक में शिव स्वरूप की अवधारणा, भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में शिव के बहुविध स्वरूपों का निरूपण और भारतीय कला में अभिव्यक्त मूर्तियों-चित्रों में शिव के विविध स्वरूपों के शिल्पांकन की चर्चा की गई है। पहली बार इस पुस्तक में संपूर्ण भारत के मंदिरों और असंख्य देव मूर्तियों में भगवान शिव के स्वरूपों का चित्रों और शब्दों के माध्यम से विस्तार से उल्लेख हुआ है। यह भी पढ़ें- Balia News: भगवान शंकर के आदर्श अपनाने से मिलेगी समृद्धि शिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.