Varanasi News: बीएचयू के प्रो.आईपी सिंह का निधन
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू में आयुर्वेद संकाय मौलिक सिद्धांत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आईपी सिंह (86) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। रविवार रात अशोकपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सबसे छोटे बेटे सुरेश सिंह ने सोमवार को हरिश्चंद्र घाट पर मुखाग्नि दी। वह ज्योतिषी स्व. ब्रह्मगोपाल भादुड़ी के शिष्य थे। उनकी धर्म, अध्यात्म में गहरी रुचि थी। वह अपने पीछे चार बेटों-शैलेष सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह एवं सुरेश और तीन बेटियों स्नेहलता सिंह, संगीता सिंह, श्रीति सिंह का परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.