वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने बीएचयू में निर्माणाधीन परियोजनाओं का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में 192 बेड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, 1200 सीटों वाले बालिका और 628 सीटर अय्यर छात्रावास के निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि शिफ्टवार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्धारित डेडलाइन में काम पूरा कराएं। उन्होंने निर्माण में सुरक्षा मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बीएचयू में छात्रावासों का 57.66 करोड़ रुपये से निर्माण और नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 284 दो-सीटर कमरों का निर्माण और मौजूदा छात्रावास के 62 कमरों का नवीनीकरण होना है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने बताया कि पेड़ों के प्रत्यारोपण, सोलर पैनलों के स्थानांतरण और वा...