Varanasi News: बीएचयू की पूर्व महिला सुरक्षाकर्मी से दुर्व्यवहार में रिपोर्ट तलब
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। बीएचयू की पूर्व महिला सुरक्षाकर्मी से दुर्व्यवहार में सीजेएम मनीष कुमार की कोर्ट ने मंगलवार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तलब की। कोर्ट ने एसीपी लंका को आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। प्रार्थिनी ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी भैयालाल यादव और अन्य सुरक्षाकर्मियों को पक्षकार बनाया है। अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया गया कि पूर्व महिला सुरक्षाकर्मी राज्य राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वह एनसीसी की 'सी' प्रमाणपत्र धारक है। बीएचयू में वह संविदा पर काम करती थी। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान चेंजिंग रूम में चोरी छिपे उसके अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। यह भी पढ़ें- Hathras News: कोर्ट की अवमानना में इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रकीर्ण वाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.