वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू अस्पताल में अब सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और इंडोक्राइन सर्जरी ओपीडी शुरू हुई है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार बिश्वजीत साहा ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। कमरा नंबर 11 और 12 में दोनों ओपीडी संचालित होगी। सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ओपीडी में मंगलवार डॉ. अरविंद प्रताप, बुधवार प्रो. पुनीत, शुक्रवार डॉ. विपुल श्रीवास्तव और शनिवार को राहुल खन्ना एवं प्रो. आरएन मीना परामर्श देंगे। वहीं सोमवार और गुरुवार को ओपीडी संचालित नहीं होगी। इसके साथ ही इंडोक्राइन सर्जरी ओपीडी सप्ताह में सिर्फ दो दिन चलेगी। सोमवार को डॉ. प्रखर जायसवाल और शनिवार को प्रो. सीमा खन्ना परामर्श देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...