वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर में गुरुवार की सुबह पालतू कुत्ते के हमले में 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते के नोचने से बच्चे के सिर और चेहरे पर गहरे घाव बन गए हैं। उसे गंभीर स्थिति में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसे 50 टांके लगे हैं। बच्चे के पिता और ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग स्टाफ प्रेमा राम ने कुलपति से शिकायत कर प्रकरण की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रेमा राम ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने दोनों बेटों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बड़ा बेटा उनसे लगभग 200 मीटर आगे चल रहा था। त्यागराज कॉलोनी से जोधपुर कॉलोनी के बीच उन्होंने 11 वर्षीय छोटे बेटे अभिनव को कहा कि वह अकेले घर चला जाए और प्रेमाराम खुद बड़े बेटे को लेने आगे बढ़ गए। बताया जाता है कि हिंदी व...