Varanasi News: बिरहा गायक की गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। गौरा उपरवार घाट (चौबेपुर) पर सोमवार रात गंगा में डूबने से वाजिदपुर निवासी बिरहा गायक 65 वर्षीय चिंगन यादव की मौत हो गई। वह सोनबरसा गांव के बिरहा गायक 75 वर्षीय भरत यादव की अंत्येष्टि में गए थे। अंत्येष्टि के बाद चिंगन पैदल गौरा उपरवार घाट से परनापुर घाट जा रहे थे। रास्ते में गंगा किनारे उनका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूबने लगे। मछुआरों ने देखा तो बचाने की कोशिश की। गंगा में डुबकी लगाई तो थोड़ी देर बाद शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत चिंगन यादव के निधन से ग्रामीणों में शोक है। वह प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.