वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित पूर्वांचल डिस्कॉम के मेजर वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मत में लापरवाही सामने आई है। वर्कशॉप से मरम्मत के बाद चौकाघाट डिवीजन में भेजे गए चार ट्रांसफार्मर गारंटी अवधि में फुंक गए। इनमें एक ट्रांसफार्मर लल्लापुरा और तीन ट्रांसफार्मर विद्यापीठ कैंपस में भेज गए थे। खास बात यह कि वर्कशॉप से मरम्मत होकर आने वाले ट्रांसफार्मर बिना लोड दिए ही जल जा रहे हैं। एक साल पहले भी मछोदरी डिविजन के विश्वेश्वरगंज में दो तथा भेलूपुर डिविजन के रामापुरा में लगा एक ट्रंसफार्मर जल गया था। वहीं, मरम्मत में लापरवाही पर तकनीकी विभाग की ओर से सख्ती नहीं की जा रही है। अब तक जिम्मेदार अभियंता या संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच बैठ...