वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ऑनलाइन डिलेवरी प्लेटफॉर्मों की ओर से कस्टमर सर्विस के लिए लगाए गए निजी दोपहिया वाहन बिना कॉमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराए धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्विगी, जमैटो, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ई-कॉमर्स कम्पनियों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर वाहनों का तत्काल पंजीकरण कराने की ताकीद की है। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कार्रवाई के लिए भी चेतावनी दी है। ऑनलाइन डिलेवरी प्लेटफॉर्मों ने अपने साथ दोपहिया वाहनों को अटैच किया है। ये बाइक सवार तय समय में खाना, नाश्ता, पैक्ड सामग्री समेत ऑनलाइन बुक कराए गए सभी सामान कस्टमर को पहुंचाते हैं। इन्हें गिग वर्कर भी कहा जाता है। अनुमानत: शहर में इन दोपहिया वाहनों की संख्या 250 से ज्यादा हो सकती है। अब यूपी मोटर यान 33वां सामू...