Varanasi News: बिजली सिक्योरिटी में 50 फीसदी वृद्धि का विरोध
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। उद्यमियों ने बिजली की सिक्योरिटी राशि में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी पर रोष जताया है। बुधवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की गई। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इकाइयां कार्यशील पूंजी की कमी से संकट में हैं। बाजार में घटती मांग और ईंधन, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने समस्याएं पैदा की हैं। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट की मांग अनुचित है। ऐसे फैसलों से सूक्ष्म व लघु उद्योगों के अस्तित्व पर संकट आ सकता है।
बढ़ती समस्याओं के बीच निर्णय आईआईए राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.