वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के डाफी उपकेंद्र के जेई एके सोनकर को आम जनता की ओर से विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए सम्मानित किया गया। जेई के प्रयास से सप्लाई पहले से बेहतर करने के लिए 38 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता अखिलेश उपाध्याय, अंजनी कुमार चौबे, विवेक चौबे, अखिलेश उपाध्याय, रंजन राय, अनिल कुमार पांडे, राकेश यादव, अरुण चौबे, रामाशीष यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...