Varanasi News: बिजली बिल अधिक आने पर रिटायर बैंककर्मी का हंगामा
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अधिक बिजली बिल भेजने से नाराज बैंक के एक रिटायर वृद्ध कर्मचारी ने सोमवार को भेलूपुर उपकेंद्र के एसडीओ कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने मनमाना बिल भेज दिया। शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है। हंगामा से कार्यालय में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। विभाग ने अगस्त में रिटायर बैंक कर्मचारी के घर लगभग 10 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया। बिल लेकर उपभोक्ता दोपहर 12 बजे भेलूपुर उपकेंद्र के एसडीओ कार्यालय पहुंच गए। वहां एसडीओ को बिल दिखाया और बताया कि वह एक कमरे में रहते हैं। बिजली का कम उपयोग भीकरते हैं, इतना बिल नहीं आना चाहिए। एसडीओ ने बिल देखने के बाद उन्हें कमरा नंबर-11 में जाने को कहा। तुरंत समस्या का समाधान नहीं होने पर बैंककर्मी गुस्सा गए और हंगामा शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.