Varanasi News: बिजली डिमांड 814 मेगावॉट, निर्बाध सप्लाई का दावा फुस्स
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी के चलते जिले में बिजली की मांग फिर बढ़ गई है। गुरुवार (13 अगस्त) को 814 मेगावॉट बिजली की मांग रही जबकि, 12 अगस्त को 858, 11 अगस्त को 846 तथा 10 अगस्त को 817 मेगावॉट बिजली की खपत हुई।
बिजली कटौती की समस्या वहीं, बिजली विभाग का सावन में निर्बाध आपूर्ति करने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रोज 5 से 6 घंटे बिजली गायब हो रही है। फॉल्ट के चलते पिछले तीन दिनों से कटौती की समस्या गंभीर है।
सप्लाई बाधित क्षेत्र मैदागिन, मछोदरी, बेनियाबाग, रामनगर, नगर निगम और टाउनहाल उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में सप्लाई बाधित हो रही है। सबसे अधिक बिजली कालभैरव इलाके में कट रही है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ साथ कावंरियों को परेशानी हो रही है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.