वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहड़िया (जैतपुरा) इलाके में हफ्तेभर पहले कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर बकायेदारों के हमले में शनिवार को पांच नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जैतपुरा पुलिस ने शनिवार को यह कार्रवाई कादीपुर (शिवपुर) निवासी संविदाकर्मी आजाद कुमार की तहरीर पर की। हालांकि 30 अक्तूबर की रात कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने इसे गंभीर बताया। सवाल उठ रहा है कि कनेक्शन काटने के लिए दिन में टीम क्यों नहीं भेजी गई। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने संविदाकर्मी की तहरीर के आधार पर बताया कि 30 अक्तूबर को पहड़िया इलाके में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसकी मरम्मत के बाद रात लगभग 11 बजे संविदाकर...