वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल में बिजली चोरों से राजस्व वसूली में बलिया सबसे फिसड्डी रहा। भदोही में भी यह आंकड़ा बहुत कम रहा। प्रयागराज की राजस्व वसूली भी निराशाजनक रही। यूपीपीसीएल ने बिजली चोरों से वसूली में सबसे घटिया प्रदर्शन करने वाले 'टॉप-20' डिवीजनों की सूची जारी की जिसमें यह खुलासा हुआ। कम वसूली पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि पूर्वांचल में बड़े-बड़े एफआईआर और असेसमेंट किए गए। वास्तविकता यह है कि बिजली चोरों से दावों के अनुरूप वसूली नहीं हो पाई। पूर्वांचल में बलिया, भदोही और प्रयागराज का परफार्मेंस सबसे खराब रहा। एक दिसंबर 2017 से 12 अक्तूबर 2026 तक की वसूली में बलिया नगर डिविजन पूरे प्रदेश में सबसे नीचे है। यहां 3397 मामलों में 192.83 करोड़ रुपये वसूली का आकलन किया गया। दीगर है कि विभाग...