Varanasi News: बिजली चोरी में केस का भय दिखाकर 49,500 रुपये वसूले
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर नई बस्ती निवासी हिमांचल सिंह से दो युवकों पर घर में घुसकर बिजली चोरी में केस दर्ज कराने का भय दिखाकर 49,500 रुपये वसूल लिए। उन्होंने ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में गुरुवार देर रात तहरीर दी। बताया कि 10 अगस्त को करीब 11:30 बजे दो युवक तार चेक करने के बहाने घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने हिमाचल, उनकी पत्नी और बेटी को डराकर एक लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर केस दर्ज कराने की धमकी दी। हिमाचल ने घर में रखे 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने बेटी को एटीएम ले जाकर 9,500 रुपये निकलवाए। बताया कि आरोपियों ने अपना नाम पहड़िया निवासी नीरज राय और दीपक सेठ बताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.