वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: चिरईगांव, संवाद।चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपूरा निवासी पशुपालक गनेश यादव मंगलवार को अपने पशुओं को नित्य की भांति चारा खिलाने के बाद दरवाजे पर बांध दिया था। रात में हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरी। खूंटे से बंधी भैंस व पड़वा बिजली के चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पशुपालक ने बुधवार को घटना की सूचना पुलिस और पशुपालन विभाग को दी। जानकारी होने पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान बसन्त सिंह मुन्ना के लिखित प्रमाण पत्र के बाद दोनों पशुओं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया तथा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मृतक पशुओं को जमीन में दफनाया गया। घटना से गनेश यादव के आमदनी का सहारा टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...