वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: चिरईगांव/चौबेपुर, हिटी। चौबेपुर के बभनपुरा गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बिजली गिरने से दो मवेशी मरेचंद्रावती गांव में हुई घटना उधर चंद्रावती गांव में एक मकान का टिन शेड गिर गया। संयोग से उसके नीचे बंधे पशु बाल-बाल बच गए। चिरईगांव प्रतिनिधि के अनुसार बभनपुरा के गणेश यादव ने मंगलवार को अपनी भैंस और पड़वा को दरवाजे पर बांध दिया था। रात में जोरदार बारिश के दौरान बिजली गिरी जिसकी चपेट में आए भैंस और पड़वा की मौके पर मौत हो गई। पशुपालक ने बुधवार को पुलिस और पशुपालन विभाग को हादसे की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान बसंत सिंह मुन्ना के लिखित प्रमाण पत्र के बाद दोनों पशुओं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पोस...