Varanasi News: बिजली गिरने से चिंताहरण गणेश मंदिर का शिखर ध्वस्त
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग से जुड़े आदिकेशव घाट पर स्थित प्राचीन चिंताहरण गणेश मंदिर का शिखर बुधवार को बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। शिखर ध्वस्त होने के समय तेज वर्षा हो रही थी। आदिकेशव घाट स्थित इस मंदिर के शिखर पर बुधवार भोर में वर्षा के दौरान बिजली गिरी थी। शिखर पर सुबह मोटी दरार देखी गई। इससे पहले कि लोग इसके बारे में क्षेत्रीय सफाई चौकी को सूचित करते, दरार की मरम्मत का कोई उपक्रम आरंभ करते, दोपहर में तेज वर्षा के दौरान पूरा शिखर ध्वस्त हो गया। उसकी स्थिति देखते हुए आसपास के लोग सतर्क थे, इसलिए जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार काशी खंडोक्त यह मंदिर 11वीं सदी का है। आदिकेशव घाट स्थित मंदिर पर अक्सर कोई न कोई आयोजन-यात्रा आदि होते रहने से भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.