वाराणसी, सितम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। मदनपुरा में लगे बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग में बॉक्स के सभी उपकरण जलकर बेकार हो गए। आग की लपटे दुकानों तक भी पहुंच गई थीं। इससे कुछ देर अफरातफरी मची रही। हालांकि, कोई हानि नहीं हुई। पास के दुकानदार सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि बार-बार डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में आग लगने से परेशान हैं। आशंका है कि कभी कोई भीषण हादसा न हो जाए। वहीं, आग लगने से इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। आग बुझने और उपकरण सही होने के बाद सप्लाई बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...