Varanasi News: बिजली के कैंपों में 217 शिकायतों का निस्तारण
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। बिजली विभाग की ओर से विभिन्न कार्यालयों पर मंगलवार को लगे कैंपों में 232 शिकायतें आईं। इनमें 217 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के अंदर हो जाएगा। कैंप में बिल संशोधन, खराब मीटर और समय पर नए कनेक्शन नहीं दिए जाने की अधिक शिकायतें मिलीं। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने अफसरों को निर्देश दिया है कि कैंप का उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत लाभ मिले। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.