वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के दबेथुआ में चोरों ने हजारों रुपये के बिजली केबल काट ले गए। ग्राम प्रधान/प्रशासक धनंजय सिंह ने कठिरांव चौकी पर तहरीर दी। बताया कि 27 अक्तूबर की रात में मिराशाह से कठिरांव मार्ग पर गांव के पूर्वी छोर पर पम्पिंग सेट पर जाने वाले तीन फेज का केबल, दबेथुआ इंटर कॉलेज की तरफ जाने वाली चार पोल की लाइट का केबल, महिला महाविद्यालय की तरफ जाने वाली चार पोल की लाइन का केबल चोरों ने काट लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसके पहले भी इसी स्थान पर चोरों ने बगल से गुजर रहे 11,000 हाईवोल्ट की लाइन काटने का प्रयास किया था। उस दौरान करंट लगने से एक चोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। केबल चोरी होने से दबेथुआ की सड़कों, इंटर कॉलेज मार्ग और महिला महाविद्यालय मार्ग पर रात में अंधेरा छाया रहता है।

हिंदी हिन...