वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में दो दिनों बिजली की डिमांड बढ़ गई है। इन दिनों 650 से 700 मेगावॉट तक बिजली खपत हो रही है। मांग बढ़ने से बिजली कटौती भी बढ़ गई है। सबसे अधिक कालभैरव, नरिया, लंका, रामनगर इलाके में सप्लाई बाधित हो रही। सोमवार को टाउनहाल पार्किंग में ट्रांसफार्मर का केबल जलने से रामघाट फीडर की सप्लाई लगभग 30 मिनट बंद रही। मंगलवार को सुड़िया फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। नीचीबाग पोस्ट ऑफिस के पास एचटी केबल बक्सा जलने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। वहीं, नरिया उपकेंद्र से जुड़े सुन्दरपुर, टड़िया, विश्वकर्मा बस्ती में सुबह से दोपहर तक लाइन कटी रही। केबल बिछाने की लाइन बंद थी। रामनगर में एलबीएस अस्पताल के पास पोल गिरने से जनकपुर फीडर बंद रहा। इसके अलावा लंका, सिगरा में घंटों बिजली गुल रही।

हिंदी हिन्दु...