Varanasi News: बिजली कर्मियों का तीन से छह हजार तक कटा मानदेय
वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के फाइनेंस विभाग ने संविदा कर्मी उपलब्ध कराने वाली फर्म ग्रिड पावर सिस्टम के बिल से बिना किसी कारण बताए लगभग 20 लाख रुपये काट लिए। इसके बाद फर्म ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए संविदा कर्मचारियों के मानेदय पर कैंची चला दी। किसी कर्मचारी का तीन तो किसी का छह हजार रुपये तक मानदेय कट गया। इससे उनमें भारी आक्रोश है। विद्युत वितरण खंड मुगलसराय तथा चंदौली में कार्यरत लगभग साढ़े चार सौ संविदा कर्मचारियों के अगस्त 2026 के वेतन से तीन हजार से लेकर छह हजार रुपये तक कटौती हो गई। फर्म के प्रोपराइटर जीपी सिंह ने बताया कि बिना किसी वजह के बिल में कटौती कर दी गई। डिस्कॉम के अधिकारी कारण भी नहीं बता रहे हैं। बस इतना बताया गया कि सोमवार को कटौती की राशि खाते में आ जाएगी। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.