Varanasi News: बाल संसद की प्रधानमंत्री बनी परी
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में सोमवार को 'बाल संसद' का गठन किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों का बीजारोपण और नेतृत्व क्षमता के विकास करना था। विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का नामांकन, पर्चा जांच और वापसी और मतदान कराया गया। प्रधानमंत्री पद के लिए कक्षा चार और पांच की चार छात्राओं संध्या, हेमलता, परी और काव्या ने नामांकन किया। मतदान के बाद मतगणना हुई और कुमारी परी को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के साथ अन्य पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रधानाध्यापिका डॉ. सरिता राय ने सभी नवनिर्वाचित बाल सांसदों को बधाई दी और कहा कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.