वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दूध लेने गई बच्ची को आरोपी ने अपने कमरे में बुलाया और दूध पलटवाने के दौरान उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर रोते हुए अपने कमरे में पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची के पिता सेना में हवलदार हैं। परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तहरीर के अनुसार 12 सितंबर की रात करीब 8:20 बजे उन्होंने बेटी को छावनी स्थित घोड़ा चौक से दूध लेने भेजा था। दूध विक्रेता के कहने पर बच्ची पड़ोसी हवलदार सुंदर गिरी के क्वार्टर में भी दूध देने गई थी। आरोप है कि दरवाजा खुलने पर आरोपी ने उसे अंदर बुलाया और दूध पलटने के द...