Varanasi News: बार में युवा कारोबारी की गर्लफ्रेंड को लेकर जमकर मारपीट
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के माई टेबल बार में शनिवार देर रात को पार्टी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि एक कारोबारी की गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक के सिर पर धारदार कड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गणेश महाल निवासी रितिक कश्यप ने सिगरा थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई राहुल और अन्य दोस्तों के साथ माई टेबल बार में पार्टी करने गया था। पार्टी के दौरान सिद्धगिरीबाग निवासी पीयूष साधवानी ने उसके और उसके दोस्त राजकुमार व अंकित सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पीयूष ने रितिक के सिर पर धारदार कड़े से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.