वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की बारिश ने लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी कर दीं। बिजली खंभा गिरने से बत्ती गुल हो गई तो सड़क पर गिरे पेड़ ने आवागमन बाधित कर दिया। जगह-जगह पानी लगने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। लोगों का आरोप है कि समस्याएं दूर करने में प्रशासन तत्पर नहीं है। लोहता प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। कोरौता बाजार में वाराणसी-भदोही मार्ग पर वर्षों पुराना महुआ का पेड़ गिर पड़ा। इससे यातायात बाधित हो गया। इस बीच, बिजली का खंभा गिरने से बत्ती गुल हो गई। लोहता पुलिस सड़क पर गिरे महुआ का पेड़ हटवाया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश में गिरा सदियों पुराना महुआ का पेड़, बिजली आपूर्ति ठप इसके बाद शाम चार बजे यातायात चालू हुआ।पिंडरा प्रतिनिधि के म...