Varanasi News: बारिश से चितईपुर-चुनार रोड पर भरा पानी, वाहन चालकों को हुई दिक्कत
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी संवाददाता। भोर में हुई तेज बारिश के कारण चितईपुर-चुनार रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से सुबह काम पर जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। तेज बारिश की वजह से नालियों का पानी सड़क पर आ गया। चितईपुर चौराहे से लेकर चुनार की तरफ जाने वाले मार्ग पर कई जगहों पर पानी जमा हो गया। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते-गिरते बचे, वहीं छोटे वाहनों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस रोड पर जलभराव की समस्या हो जाती है। नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.