वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दो दिन पहले की भारी बारिश के बाद शहर की कुछ सड़कों पर जलजमाव के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। पिछले दिनों इन सड़कों ने कई लोगों को चोटिल भी किया है। इन सड़कों को दुरुस्त करने की नगर निगम और पीडब्ल्यूडी पर समान जिम्मेदारी है मगर दोनों के स्तर से लापरवाही बनी हुई है। बड़ालालपुर को लमही, पांडेयपुर से जोड़ने वाली अहम सड़क महीनों से बदहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। मुंशी प्रेमचंद के आवास से महज 200 मीटर पर करीब 50 मीटर रास्ता बेहद खराब है। एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढों पर पानी भरने के बाद अक्सर लोग चोटिल होते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ट्रॉमा सेंटर के पास धंसी सड़क इसी रास्ते पर एक जगह जलभराव हो गया है। लमही के विकास कुमार ने बताया कि बीते रविवार को कुछ बच्चे गिरकर चोटि...