वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। बारिश के बीच जाम न लगे, इसके लिए यातायातकर्मी छाता लगाकर सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण में लगे रहे। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच जाम से बचाव के लिए जवानों को चौराहों, तिराहों पर सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। भोजूबीर, चौकाघाट, लंका चौराहा, रथयात्रा, कमच्छा, गोदौलिया आदि जगहों पर यातायातकर्मी बारिश के बीच डटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...