वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: बड़ागांव। क्षेत्र के गजापुर स्थित दलित बस्ती आज भी सड़क की सुविधा से वंचित है। बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता दलदल बन जाता है, फिर भी बच्चे उसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। बच्चों के कीचड़ से होकर स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दलित बस्ती की स्थिति ग्रामीणों के मुताबिक बस्ती तक पहुंचने के लिए कोई सुगम सरकारी चकरोड नहीं है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

सरकारी नाली पर कब्जे का आरोप ग्राम प्रधान पति संतोष सिंह ने बताया कि दलित बस्ती के मौजे तक पहुंचने के लिए कहीं से भी सरकारी चकरोड उपलब्ध नहीं है। बस्ती तक जाने के लिए सरकारी नाली ...