Varanasi News: बारिश बनी काल : हादसों में पांच ने गंवाई जान
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। मूसलाधार बारिश के बीच पिछले 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। कहीं करंट जानलेवा बना तो कहीं जर्जर मकान की दीवार गिरने और वज्रपात से लोगों की जान चली गई। यह भी पढ़ें- वाराणसी में बारिश का कहर, बीएचयू अस्पताल समेत कई इलाकों में भरा पानी, 5 की जान भी गईहादसों का विवरण लल्लापुरा के काजीपुर खुर्द में बारावफात के लिए बिजली की झालर लगाते समय 18 वर्षीय अनस करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे 45 वर्षीय पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू भी जद में आ गए। दोनों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, चेतगंज के काली महाल स्थित वाटर कूलर से पानी लेते वक्त लहंगपुरा निवासी 50 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल करंट की चपेट में आ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.