वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बारिश के कारण मुंबई और मध्य प्रदेश से आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट रहीं। कैंट स्टेशन के पूछताछ केंद्र के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 13 और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल तीन, लखनऊ-वाराणसी शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल दो, बरौनी-ग्वालियर फेयर स्पेशल दो और बरकाकाना-वाराणसी मेमू तीन घंटे लेट रही। फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज, देहरादून-हावड़ा उपासना, बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस, प्रतापनगर-मऊ फेयर स्पेशल और नई दिल्ली-सुपौल फेयर स्पेशल भी लेट रही। यह भी पढ़ें- बारिश के चलते मुंबई-MP से बनारस आने वाली ...