Varanasi News: बारिश को हवा का साथ मिला तो महसूस होने लगी सिहरन
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदबाव के क्षेत्र के कारण पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। दिन का तापमान भी सामान्य ये 5.9 डिग्री कम होने से सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि रविवार से बादल छंट सकते हैं। मौसम का मिजाज बीते दो दिनों की तरह शुक्रवार को भी रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। तेज हवा ने हल्की ठंड का आभास कराया तो सुबह लोगों को चादर ओढ़ने की जरूरत भी महसूस हुई। बारिश के कारण सड़क किनारे हल्का पानी लग गया था, जिससे आने जाने वालों खासकर पैदल राहगीरों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.