Varanasi News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में दोपहर में हुई बारिश के बाद उसम बढ़ गई। उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भारी बारिश और 13 जुलाई तक रूक-रूक के बारिश के संकेत हैं। गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई सुबह कई इलाके में बूंदाबादी हुई। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर तीन बजे चौकाघाट, लहारतारा, अर्दली बाजार, हुकुलगंज सहित अन्य इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण रोड किनारे हल्का पानी लग गया था। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37.4 एमएम बारिश हुई। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 33.7 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश ने रोकी शहर की रफ्तार, चार बजे के बाद बारिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.