Varanasi News: बारावफात आज : मरहबा की सदाओं से रोशन हुईं शहर की गलियां
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईद मिलादुन्नवी की पूर्व संध्या पर शहर की फिजा जश्न-ए-आमदे रसूल से महक उठी। रंग-बिरंगे झालरों से रोशन हुई सड़कों और गलियों ने दिखा दिया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हो गया। डीजे पर आमीना का लाल आया... गूंज रहा था। मंगलवार शाम से मदनपुरा, नई सड़क, लोहता, रामनगर, अर्दली बाजार, पीलीकोठी, सरैंया, ककरमत्ता सहित अन्य शहर की गलियां और सड़कें झूमर, बल्बों की रोशन से जगमग हो गई थीं। सड़कों पर पैगम्बर-ए-इस्लाम के दीवाने 'जश्ने आमद-ए-रसूल अल्लाह ही अल्लाह, शाहे मदीना यसरब के वाली सारे नबी तेरे दर के सवाली, सोणा आया नी सज गए गलियां बाजार, बारहवीं का चांद आया' जैसी नात पढ़ते चलते रहे। दालमंडी में इस बार रौनक कम रही। हर बार चौक थाने से लेकर लंगड़े हाफिज मस्जिद तक भव्य सजावट रहती थी, इस बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.