Varanasi News: बाबू तैलंग ट्राफी : हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब की जीत
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह स्टेडियम में गुरुवार से रणजी खिलाड़ी बाबू तैलंग सिंह मेमोरियल सीनियर जिला क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब ने जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभाषचंद्र स्पोर्ट्स क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर के पहले ही आलआउट हो गई। टीम ने 34.5 ओवर में 210 रन बनाए। सुमित निषाद ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से अशोक यादव ने 39 रन देकर चार विकेट चटकाए। हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब ने 32.2 ओवर में एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरभ सिंह ने महज 29 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उनके अलावा अशोक यादव ने नाबाद 45 रन बनाए। सौरभ सिंह ने एक विकेट भी लिया। वह प्लेयर आफ द मैच बने। इस दौरान वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं उप्र क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.