वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। आलाकाला पोखरा स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण एवं हनुमान मंदिर को लेकर विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को परमानंदपुर की 25-30 महिलाएं मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में ताला लगा दिया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में रह रहे कथित बाबा के कमरे का सामान बाहर निकालकर वहां भी ताला लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि खुद को बाबा बताने वाला व्यक्ति मंदिर परिसर में गंदगी के बीच रहता है। बाबा के आपत्तिजनक अवस्था में रहने से महिलाओं को पूजा-पाठ में असहजता महसूस होती है। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-पाठ की व्यवस्था स्थानीय लोग स्वयं संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: राधा-कृष्ण मंदिर में महिलाओं ने जड़ा ताला वहीं कथित बाबा का कहना है कि जूना अखाड़ा से आदेश के बाद ...