Varanasi News: बाबतपुर फोरलेन पर सीएनजी सिलेंडर से गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। वाराणसी-जौनपुर फोरलेन पर बाबतपुर में बुधवार देर रात सीएनजी सिलेंडरों से लदे एक मालवाहक से तेज गैस रिसाव होने लगा। किसी सिलेंडर के वाल्व में तकनीकी खराबी आने से गैस तेजी से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज गंध फैल गई।घटना लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर पहले की है। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी।सूचना पर कंपनी की तकनीकी टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया। समय रहते स्थिति नियंत्रित हो जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.